Bikaner Live

कुलदेवी महालक्ष्मी की चार दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत की तैयारियां कार्यक्रम बैठक…

बीकानेर 18 जनवरी सायं 4 बजे 29,30,31 दिसंबर और एक जनवरी 2023 चार दिवसीय महा लक्ष्मी जन आशीर्वाद रथयात्रा के बीकानेर जिला में स्वागत और प्रवास की व्यवस्था निमित्त अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन बीकानेर जिला इकाई और सभी सहयोगी संस्थाओं की कार्यकर्ताओं की एक बड़ी मीटिंग अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन जेएनवी कालोनी में प्रसिद्ध समाजसेवी तोला राम जी लाट और रामदेव जी रंग वाला के सानिध्य में बहुत ही उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुई । जिला महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी 2023 को सुबह 11 . 30 बजे जयनारायण व्यास कोलोनी स्थित अग्रवाल समाज चेतना समिति भवन से समाज के गणमान्य लोगों के नेतृत्व में यह रथयात्रा गाजे बाजे के साथ वाहनों पर रवाना होगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन सर्कल पहूचेगी वहां मां लक्ष्मी का भव्य स्वागत किया जाएगा तत्पश्चात वहां से रवाना होकर पुनः शहर के मुख्य मार्गों से होकर गोगा गेट स्थित अग्रसेन भवन पर पुनः पूजा अर्चना और प्रसाद के साथ संपन्न होंगी ।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष शशि गुप्ता, श्रीमती मनीषा गाड़ोदिया जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा , श्रीमती रेखा अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल सभ , और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण जिनमें प्रमुख थे श्री तुलसी दास जी अग्रवाल , पवन जी अग्रवाल , रमेश जी अग्रवाल मंडी , अरूण जी अग्रवाल , मनोज जी सिंघला , निरंजन अग्रवाल आदि वक्ताओं ने अलग अलग विषयों पर प्रकाश डाला । बहुत ही उत्साह जनक वातावरण में इस संकल्प के साथ मिटींग का समापन हुआ कि इस रथयात्रा को एक एतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा ।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!