PM मोदी साढ़े 3 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अस्पताल में मौजूद
SS राजस्थान न्यूज़ सुरेश सोनी
अहमदाबाद
मोदी और हीराबा की यह फोटो 4 दिसंबर की है। मोदी गुजरात चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए गांधीनगर गए थे। तब उन्होंने मां से मुलाकात की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें मंगलवार देर रात अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अस्पताल ने बुधवार दोपहर को हेल्थ बुलेटिन जारी कर बताया कि हीराबा की तबीयत अब स्थिर है।
मां को देखने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साढ़े तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेगे। इसके बाद वे सीधे यहां से अस्पताल जाएंगे। इधर, हीराबा को देखने के लिए गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उनके साथ कैबिनेट के कई मंत्री भी हैं। बता दें कि हीराबा ने जून में ही अपना 100वां जन्मदिन मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी भी उस समय उनसे मिलने आए थे।
यूएन मेहता अस्पताल ने कहा- उनकी हालत स्थिर
4 दिसंबर को हीराबेन से मिले थे मोदी, आशीर्वाद लिया
PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी।
मोदी ने 4 दिसंबर को मुलाकात के दौरान मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उनके साथ बैठकर चाय पी थी।
मोदी ने 4 दिसंबर को मुलाकात के दौरान मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। उनके साथ बैठकर चाय पी थी।
मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। तब उन्होंने पैर धोकर आशीर्वाद लिया।
मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। तब उन्होंने पैर धोकर आशीर्वाद लिया।
यह फोटो मार्च की है। तब पीएम ने मां के साथ खिचड़ी खाई थी।
यह फोटो मार्च की है। तब पीएम ने मां के साथ खिचड़ी खाई थी।
मोदी इस साल 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे। तब 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी














