Bikaner Live

रथयात्रा के बीकानेर में स्वागत के लिए घर घर जाकर पुरानी भारतीय परंपरा को कायम रखते हुए पीले चावल बांटकर आमंत्रित….

बीकानेर बुधवार 28 दिसंबर को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की बीकानेर जिला अध्यक्ष मनीषा गाड़ोदिया जी के नेतृत्व में पवनपुरी सुदर्शना नगर के क्षेत्र में 1 जनवरी को निकलने वाली रथयात्रा के बीकानेर में स्वागत के लिए घर घर जाकर पुरानी भारतीय परंपरा को कायम रखते हुए पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया । इस अवसर पर शशि गुप्ता , सुरभि अग्रवाल , सालू अग्रवाल , अर्चना अग्रवाल , नीलम बंसल , स्मिता अग्रवाल , कनुप्रिया गुप्ता , नरेंद्र कुमार अग्रवाल , अरुण अग्रवाल , पवन जी अग्रवाल अमित मित्तल , सुरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अनेक साथी भी उपस्थित रहे ।
जिला महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा के बीकानेर में व्यापक स्तर पर स्वागत की तैयारियां चरम पर है । इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री के के गुप्ता जी का भी सानिध्य भी मिलेगा , कल 29 दिसंबर को बीकानेर से लूणकरणसर और खाजूवाला यात्रा में शामिल होने के लिए अनैक पदाधिकारी प्रस्थान करेंगे ।
नरेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट
जिला महामंत्री बीकानेर

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!