




टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर मुसीबतों का पहाड़ बनकर टूटा है. हाल ही में जहां उन्हें श्रीलंका के खिलाफ नए साल में होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली. वहीं अब खबर सामने आई है कि रुड़की से दिल्ली जाते समय उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया है. जिसके चलते पंत को काफी गंभीर चोटें आईं हैं और वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. जानकारी के अनुसार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया. ऋषभ को पहले रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती किया गया. अब उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है. बेहद भयानक रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, कार में आग लगने से पहले कूदकर बचाई जान, दिल्ली हुए रेफर













