Bikaner Live

मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार



पुलिस थाना कोटगेट की कार्यवाही

परिवादी के साथ मारपीट करने व बोलरो गाड़ी में तोडफोड करने का आरोपी गिरफ्तार

परिवादी श्री दीपक कोठा पुत्र श्री पुर्णानन्द जाति कौडा (पंजाबी) उम्र 38 वर्ष निवासी कौड़ा कॉलोनी रानी बाजार बीकानेर ने थाना पर उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दि कि दिनांक 5-11-2022 का वक्त करीब रात 8-30 बजे के आस पास में मेरे मित्र मोनू मोदी के ऑफिस बात करने गया था इस दौरान वहाँ पर मयुर खान व 4-5 व्यक्ति पहुँचे तथा हफ्ता माँगने लगे में ना देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी तब मै वहा से मेरी बोलेरो कैम्पर गाड़ी लेकर निकल गया व रानी बाजार ओवर ब्रीज के पास पहुँचा तो मयुर व 4-5 व्यक्तियों ने अपनी कैम्पर गाढ़ी से मेरी बोलेरो गाड़ी पर पाच-सात बार टक्कर मारी व मेरी गाड़ी को तोड़ कर नुकसान पहुँचाया। मैं वहाँ जान बचाकर भाग (गया वगैरा वगैरा रिपोर्ट पेश की। जिस पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश श्री सुनील कुमार एचसी 182 के सुपुर्द की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव आईपीएस के निर्देशानुसार तथा श्री अमित कुमार आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व वृताधिकारी वृत नगर बीकानेर श्री दीपचन्द के सुपरविजन में श्री गोविन्द सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना कोटगेट के नेतृत्व में श्री सुनील कुमार एचसी 182 मय श्री प्रवीण कुमार हैडकानि 138. श्री बंशीलाल एचसी 240 श्री सुनिल कानि 726 श्री सुभाषचन्द्र कानि 1206 की टीम गठित कर मुल्जिम की तलाश की गई व सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जाकर मुल्जिम तक पहुंचा गया। मुल्जिम मनोज पुत्र श्री भंवर लाल जाति जाट उम्र 30 साल निवासी मालाणी वास पलाना पुलिस थाना देशनोक जिला बीकानेर को दस्तयाब किया गया जो कि पुलिस थाना देशनोक बीकानेर का एचएस है जिसको जुर्म धारा 323, 341, 327, 387, 427, 506, 143 मादस प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!