Bikaner Live

कांग्रेसजन ने रामरतन कोचर सर्किल पर ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत -बी ब्लॉक सुमित कोचर व ए ब्लॉक पर जाकिर नागौरी..
soni

बीकानेर, कांग्रेसजन ने रामरतन कोचर सर्किल पर ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के द्वारा बीकानेर पश्चिम विधानसभा के बी ब्लॉक सुमित कोचर व ए ब्लॉक पर जाकिर नागौरी के नियुक्त होने पर कांग्रेस जनो ने रामरतन कोचर सर्किल पर किया स्वागत किया। पूर्व पार्षद जेठमल कोचर ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर माला पहना कर और मिठाई खिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है कि एक जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। अनवर अजमेरी ने बताया की सुमित कोचर जाकिर नागौरी दोनों को कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेश जमीन पर मजबूत होगी और आने वाले समय में कांग्रेस बीकानेर की दोनों विधानसभा चुनाव जीतेगी। आज के स्वागत समारोह में पार्षद सुशील सुथार, पूर्व पार्षद हजारी देवड़ा, एंडी कादरी, अकरम अली नागौरी, हंसराज बिश्नोई, नंदराम गोदारा, गोवर्धनलाल मीणा, राहुल जादूसंगत, कांग्रेस प्रदेश सचिव (SMD) जयदिपसिंह जावा, विक्रम वाल्मीकि, मेघराज तँवर, पाबूराम नायक, रूपा राम गोदारा, प्रेमप्रताप जाखड़, सतनारायण मेघवाल, सुमित जोशी, प्रशांत व्यास, युवा कांग्रेसी नेता गिरधर जोशी, इकरामुद्दीन, सुरेंद्र कोचर, राजाराम जांगू आदि ने माला पहनाकर सुमित कोचर और जाकिर नागौरी का स्वागत किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!