Bikaner Live

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की जयंती पर  श्रद्धांजलि सभा
पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी का किया स्मरण…

बीकानेर, 5 जनवरी। पूर्व मंत्री स्व. श्री भीमसेन  चौधरी के 99 वें जन्म दिवस पर गुरुवार  को उनके प्रतिमा स्थल ‘‘भीमसेन चौधरी सर्किल बीकानेर’’ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उरमूल डेयरी बीकानेर के संस्थापक अध्यक्ष, बीकानेर के प्रथम जिला प्रमुख जैसे पदों को सुशोभित करने के साथ-साथ 6 बार विधायक एवं राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. श्री भीमसेन चौधरी के द्वारा कराये गये विकास कार्यों का स्मरण किया और उन्हें श्रृद्धासुमन अर्पित किये गये।

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर गुरूवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किसान हितैषी भीमसेन चौधरी के प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा करवाई।
इस मौके पर पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि उनके पिता व पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी ने जीवनपर्यन्त लोगों के बीच रहकर क्षेत्र की समृद्धि और चहुँमुखी विकास के भागीरथी प्रयास किये और हमेशा किसान और मजदूर वर्ग के लिए संघर्ष किया। बेनीवाल ने कहा कि वे अपने पिता पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा, पूर्व कृषि मंडी चेयरमैन श्री राम तरड़, भारत कृषक समाज के अध्यक्ष गोपाल राम कूकणा, जोगिंदर गोदारा,  सुनीता गौड़, राजस्थान क्लब के अध्यक्ष मनोज चौधरी, रामदयाल गोदारा, दूलनाथ सिद्ध, गिरधारी दान बिठू, जय सिंह राठौड़, राजेश नेहरा, शौकत अली, लेखराम धतरवाल, विशाल बेनीवाल, विक्रम बेनीवाल, महावीर गोदारा, मनफूल तरड़, हरिराम शायच, महावीर बिठू, शिवदान मेघवाल, आशुराम ज्याणी, खियाराम, श्यामसुंदर सोनी, रामेश्वर लाल कस्वा, अजय गौड़, प्रेम प्रताप जाखड़, नितिन वत्स, सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, जयदीप सिंह जावा, गोवर्धन लाल मीणा, मुनीराम लेगा, रेवंत राम कूकणा, रति राम तवनिया,  खेता राम, रामनाथ शिद्ध, शिद्ध समाज अध्यक्ष आदु राम, मोहन कूकना, सत्यनारायण मेघवाल हजारी देवड़ा व डी सी गहलोत सहित बड़ी संख्या में लोगों स्वर्गीय चौधरी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!