Bikaner Live

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में करवाएं अधिक से अधिक पंजीकरण
जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा….


बीकानेर, 5 जनवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों के लिए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने गुरुवार को खेलों की पूर्व तैयारी के संबंध में आयोजित आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जनवरी से किया जाएगा। इसमें विभिन्न स्तर पर सात खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेलों में भाग लेने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे पूर्व प्रत्येक नगरीय निकाय द्वारा पार्षदों के साथ समन्वय बैठकैं आयोजित की जाएं। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों सहित खेलों से जुड़े संघों का सहयोग लेते हुए अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खेल मैदानों का चयन करने और खेलों के आयोजन के लिए कोच और रेफरी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के. खेल आयोजनों की प्रभारी होंगी। इस दौरान खेलों की तैयारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त अरुण शर्मा, माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गोदारा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया आदि मौजूद रहे।

Author picture

खबर

Related Post