Bikaner Live

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक में नई 108 एंबुलेंस आने पर आभार एवं अभिनंदन
soni

बीकानेर, 06 जनवरी। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा एवं जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के अनुमोदन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक पर नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई।
इस सुविधा से देशनोक नगर पालिका क्षेत्र एवं आसपास के इलाके के निवासियों को सुविधाजनक 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।
इस सुविधा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंधड़ा, पार्षद जगदीश प्रसाद शर्मा, शहस्त्र किरन देपावत, एडवोकेट गिरीश हिंदुस्तानी, समाजसेवी बद्रीनारायण माणक, शुभ दान चारण, सुरेंद्र चौहान, शंकर दान, महावीर उपाध्याय सहित उपस्थित सभी नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत तथा ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
07:14