Bikaner Live

जयपुर में गुम ब्रिफकेस को यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा ढुंढवाकर मालिक को सही सलामत सुपुर्द किया गया
soni

मालचंद सोनी का जयपुर में गुम ब्रिफकेस को यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा ढुंढवाकर मालिक को सही सलामत सुपुर्द किया गया

यातायात शाखा बीकानेर के श्री राजेश कुमार ASI एवं श्री सुरेश कुमार कांस्टेबल द्वारा जयपुर में गुम हुआ बैग मालिक को वापस लौटाया]
दिनांक 30-12-2022 को वक्त करीब सुबह 8-00 बजे सिंधी कैंप जयपुर बस स्टैंड के पास एक ब्रिफकेस बैग लावारिस हालत में जयपुर निवासी को मिला जिसने उसे खोलकर देखा तो उसमें एफडी के कागजात] दवाइयां] सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान था। बैग में रखे एफडी के कागजात के अनुसार बैग के मालिक का नाम व बीकानेर का पता लिखा हुआ था। बैग में मिले कागजता के आधार पर यातायात शाखा के श्री सुरेश कानिस्टेबल के रिश्तेदार द्वारा उक्त बैग के सम्बन्ध में श्री सुरेश कानिस्टेबल यातायात पुलिस बीकानेर से सम्पर्क कर बैग को बीकानेर तक पहुंचाया।
बीकानेर में बैग प्राप्त कर श्री राजेश कुमार एएसआई व श्री सुरेश कुमार कांस्टेबल के अथक प्रयास से बैग मालिक श्री मालचन्द निवासी जवाहर नगर बीकानेर की पहचान की गई। बैग के मालिक की पहचान होने पर उससे बैग गुम होने के संबंध में जानकारी ली गई जिस हिसाब से उसने जानकारी दी उसके अनुसार जो बैग में सामान था उनके बताए अनुसार वह सही था। एक बैग जिसमें उसके जरूरी कागजात एसबीआई बैंक की 2,70,000 रूपये की एफडी दवाइयां एवं सोने चांदी के आभूषण भी थे। यातायात पुलिस की पहल पर बैग के मालिक का पता करके यातायात शाखा बीकानेर में मालचंद सोनी निवासी जवाहर नगर बीकानेर को सही सलामत सुपुर्द किया गया। बैग मालिक श्री मालचंद द्वारा जयपुर में अपने गुम हुए बैग को सही सलामत प्राप्त कर यातायात पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!