Bikaner Live

20 मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार
soni

शहर में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल की चोरियों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के नयाशहर थाना पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर गठित टीम ने सीओ सिटी दीपचंद की अगुवाई में थानाधिकारी वेदपाल ने आरोपियों से 20 मोटरसाइकिलेें भी बरामद की है। पकड़ में आए आरोपी पाबूबारी निवासी अब्दुल खालिद व जामसर निवासी विक्रम सिंह है। जिनकी पिछले कुछ दिनों से रैकी की जा रही थी। जिसके बाद आज उनके अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर 20 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। सीओ सिटी दीपचंद ने बताया कि दोनों को कल अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इनसे पूछताछ में ओर मोटरसाइकिलों के बरामद की जा सकती है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में इन मोटरसाइकिलों को शहर के अलग अलग थाना इलाकों से चुराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों नशे के आदि है,जिसके चलते मोटरसाइकिलों को चुराते है।

पुलिस थाना नयाशहर

शातिर दुपहिया वाहन चोर के 02 आरोपीयों को किया गिरफतार

दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा ।

दो शातिर चोरों को किया गिरफतार ।

18 मोटर साईकिल व 2 स्कूटी बरामद । बीकानेर शहर में अलग-अलग स्थानों से की गई थी मोटर साईकिल चोरियां

घटना:- दिनांक 01.01.2023 को श्री अनिल मेघवाल ने दर्ज करवाया की दिनांक 30.12. 2022 को में मेरी मोटर साईकिल नम्बर आरजे 07 जीएस 3944 को लेकर मेरे घर जा रहा था तो रास्ते में समय 07:00 से 07:15 पीएम के बीच में सब्जी मंडी पुगल रोड से आगे कृष्णा पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे शराब के ठेके के आगे मेरी मोटर साईकिल खड़ी करके ठेके पर गया तथा वापिस आकर देखा तो मेरी मोटर साईकिल नहीं मिली। वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान श्री रामभरोसी मीणा सउनि के द्वारा शुरू किया गया ।

टीम व कार्यवाही- थाना इलाका में लगातार बढ़ती हुई दुपहिया वाहन चोरियों को रोकने के लिए श्री योगेश यादव आईपीएस श्री अमित कुमार बुडानिया आईपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व श्री दीपचन्द आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त नगर के द्वारा प्रतिदिन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु दिशा-निर्देश दिये जा रहे थे जिसके क्रम में अलग-अलग पोईन्ट पर पुलिस कर्मियों को निगरानी हेतू लगाया जाकर चोरी करने वाली

गैंग का मालूमात किया गया व थानाधिकारी वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक द्वारा थाना स्तर पर श्री रामभरोसी मीणा सउनि श्री छगल लाल कानि श्री रमेश कानि श्री भूरसिंह कानि के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिस पर मुल्जिम अब्दुल खालिक पुत्र फरमान अली जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी पाबुबारी के बाहर मेघवालों का मोहल्ला पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह जाति राजपूत उम्र 19 साल निवासी भरूखीरा पुलिस थाना जामसर जिला बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर 20 मोटर साईकिल / स्कूटी वगैरा ठिकानों से बरामद की गई । अनुसंधान जारी है ।

तरीका व वारदातः – आरोपी अब्दुल खालिक व विक्रम सिंह अपने महगे शौक के लिए

मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम देते थे. विशेष रूप से भीडभाड वाले इलाके जैसे अस्पताल के पास बड़े शोरूम, गाडी स्टेण्ड के पास खड़े रहते व मोटरसाइकिल की स्की करते व चिन्हित कर लेते। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिये अपना मुह कपड़े से ढक कर रखते व अपनी पहचान छुपाकर वारदात को अंजाम देते, ये अपने पास मास्टर चाबी रखते, जैसे ही मोटरसाइकिल में मास्टर चाबी लगती, मोटर साईकिल चुराकर फरार हो जाते

कार्यवाही करने वाली टीम.

1. श्री रामभरोसी मीणा सउनि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।

2. श्री छगन लाल कानि 1223 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर 3. श्री रमेश कानि 1392 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

4. श्री भूरसिंह कानि 2032 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!