
रानी बाजार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में शनिवार रात को मरीज की मौत पर बवाल मचे बवाल के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल से मृतका के रिकार्ड को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिकार्ड में खामियां हो सकती है। जिसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल को पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मरीज कस्तुरी देवी गत चार-पांच दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थी। शनिवार शाम को पचास हजार रुपए जमा करवाए और कुछ क्षणों में ही हीरालाल को उसकी माँ की मौत की सूचना दे दी गई। फीस जमा करवाने से पहले ही मरीज की मृत्यु हो गई थी, जिसे अस्पताल प्रशासन ने छिपाया है। इतना ही नहीं चिकित्सक द्वारा दुव्र्यवहार के आरोप भी परिजनों ने लगाए हैं। यहीं नहीं एपेक्स हॉस्पिटल चिरंजीवी योजना में रजिस्टर्ड है फिर भी मरीज को लाभ नहीं दिया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का रिकार्ड चैक किया है।
*एपेक्स हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का नहीं मिल रहा लाभ, पूर्व चैयरमेन रांका ने सीएम को भेजा ज्ञापन*
बीकानेर। रानीबाजार स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना का लाभ नहीं मिलने व लापरवाही से हुई मृत्यु के सम्बन्ध में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने सीएम अशोक गहलोत, स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा व बीकानेर जिला कलक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विगत एक जनवरी 2023 को मरीज कस्तुरी देवी को एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। भर्ती के समय हॉस्पिटल प्रबंधन कमेटी द्वारा मरीज को चिरंजीवी योजना का लाभार्थी होने के बावजूद हॉस्पिटल प्रशासन ने इलाज करने से इनकार कर दिया था। पूर्व चैयरमेन रांका ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मरीज को तुरन्त ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई, इस पर मरीज के परिजनों ने तुरन्त फीस जमा करवाई। इलाज में लापरवाही के कारण मौत के बाद परिजनों से भी दुव्र्यवहार करने की बात सामने आई है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी चिरंजीवी योजना का एपेक्स हॉस्पिटल बीकानेर में महज नाम है, लेकिन लाभ नहीं दिया जा रहा है। उक्त प्रकरण की चिकित्सकों व हॉस्पिटल प्रशासन की जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई है।













