Bikaner Live

आम आदमी प्रीमियर लीग की ट्रॉफी विमोचन-देश में वर्तमान देश बचाने की लड़ाई आजादी की लड़ाई से छोटी नहीं है: रामनिवास गोयल

जयपुर, 12 जनवरी। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा देश में वर्तमान राजनीतिक लड़ाई आजादी की लड़ाई से छोटी नहीं है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश के प्रबुद्ध नागरिकों को लंबी लड़ाई की तैयारी करनी होगी। अरविंद केजरीवाल एकमात्र देश में आशा की किरण है जिनके पास हर समस्या का हल खोजने के लिए दिमाग है। राजस्थान में राजनीतिक बदलाव के लिए राजस्थान के साथियों को पहल करनी होगी।

आम आदमी प्रीमियर लीग क्रिकेट लीग की ट्रॉफी के विमोचन समारोह में बोलते हुए श्री गोयल ने बताया कि हम हमेशा लोगों को खेल जगत में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे और आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन होता रहेगा और इसी के साथ उन्होंने महिला सशक्तिकरण, पेपर लीक और राजस्थान में आगामी चुनाव पर भी अपने खुले विचार प्रस्तुत किए।
लीग आयोजक अर्चित गोयल ने बताया कि इस आयोजन में जयपुर शहर की जानीमानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। प्रीमियर लीग में 30 से ज्यादा क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें विजेता टीम की ट्रॉफी के साथ 31 हजार नकद दिए जायेंगे। वहीं उपविजेता को ट्रॉफी के साथ ग्यारह हजार नकद इनाम के तौर दिए जाएंगे। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को भी मोमेंटो से पुरस्कृत किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश और विशेषाधिकारी कॉपरेटिव विभाग, महेंद्र सिंह राघव, प्रिंटर्स असोशियेशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, उद्योगपति रोहित बटवाड़ा, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल, राजस्थान खालसा यूथ अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पिंटू, वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र मित्तल, प्रदेश सचिव संदीप गोयल, उद्योगपति छगन बेनीवाल तथा समाजसेवी राजेंद्र शर्मा व पुनीत ढाल ने कहा आम आदमी पार्टी पुरे जोश के साथ राजस्थान में चुनाव लड़ेंगी बालकिशन कोचर को विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय बीकानेर से आये पुनीत ढाल ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post