Bikaner Live

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस बस का लोकार्पण-अग्रवाल भवन , व्यास कॉलोनी में संपन्न हुआ…

बीकानेर 14 जनवरी 2023 स्वर्गीय श्री गणेश गुप्ता की स्मृतियों  को चीर स्थाई बनाने के लिए गणेश गुप्ता के परिजनों ने चालीस लाख रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम्बुलेंस बस का निर्माण  करवाया और आज उसे अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष सुशील बंसल को समाज सेवा के लिए सुपुर्द कर दिया

आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित एम्बुलेंस बस का लोकार्पण-अग्रवाल भवन , व्यास कॉलोनी में संपन्न हुआ माननीय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने कहा कि लोकार्पण से भी ज्यादा महत्व पूर्ण है इसका संचालन जब मुझे ज्ञात हुआ कि इसका संचालन अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा किया जा रहा है तो मैं आश्वस्त हूँ कि यह सेवा कार्य भली प्रकार से संचालित होगी।
विमार्शनन्द जी ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से सर्व समाज की सेवार्थ समर्पित रहा है , पूरे भारत वर्ष में अधिक तर विद्यालय, धर्मशालाएं, मंदिर इसी समाज की देन है, यह नेक कार्य इस समाज द्वारा चलाया जा रहा है यह सर्व समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत है।
अध्यक्ष सुशील बंसल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व गोपी राम गुप्ता परिवार का आभार व्यक्त किया।
तोलाराम लाठ ने आभार पत्र का वचन किया।
विनोद गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!