
बीकानेर 1 फरवरी 2023 केंद्रीय बजट 2023 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश किया जिस पर अब प्रतिक्रिया आने लगी है. इस बजट में नई कर व्यवस्था में बदलाव करते हुए ऐलान किया है. अब 7 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. उद्योगपति पंकज कंसल ने बजट को संतुलित बताते हुए बताया कि बजट मैं सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और खास तौर पर middle-class को बड़ी राहत दी है अन्नदाता वर्ग का भी ध्यान रखते हुए उनकी इनकम को दुगनी करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं! बजट में आने वाले साल के लिए प्रावधान जो किए गए हैं वह भारत की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेंगे और भारत आर्थिक रूप से समृद्ध होगा बजट पूर्णतय जनहित मैं ही होगा!
















