
बीकानेर 3 जनवरी 2023 विश्वकर्मा जयंती के दिन श्री बीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान के तत्वाधान में श्री विश्वकर्मा संकल्प शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकली जगह जगह पर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया रथ और बग्गी पर भगवान के विभिन्न स्वरुपों में में बच्चे विराजमान थे शोभायात्रा बंगलानागर विश्वकर्मा मंदिर से होते हुए विश्वकर्मा गेट चौंखुटी पुलिया शार्दूल सिंह सर्किल के इ एम रोड दाऊजी मंदिर सुथारों की बड़ी गुवाड़ होते हुए मुख्य विश्वकर्मा मंदिर लक्ष्मीनाथ घाटी पहुंची ।
आज के मुख्य अतिथि समाजसेवी भामाशाह श्री रामलाल जी आसदेव और महापौर सुशीला जी राजपुरोहित ने ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। समापन समारोह में रामलाल जी आसदेव,श्री विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान के अध्यक्ष विरेन्द्र करल,मंत्री कन्हैयालाल नागल,का.मंत्री विनोद कुलरिया,कोषाध्यक्ष शिवम बामणिया,बालकिशन चुयल,गोविंद लाल मोटियार,लालचंद खोखा सचिन ने सुथार श्रवण चाडी नर्सिंग संगठन बीकानेर जिला सचिव ने लगभग 200 से ऊपर बच्चो
और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। जिसमे मेहंदी रंगोली दौड़,श्रुतिलेख,निबंध प्रतियोगिता, क्रिकेट,शतरंज,कैरम और लंबी कूद के प्रतिभागी थे। सुबह भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती के साथ शुरू हुआ सफर बाबा की आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। सुबह हुए हवन में विश्वशांति और खुशहाली की कामना की गई। समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता दोनों पक्षों की टीम को प्रतीक चिन्ह वेब सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में सचिन सुथारश्रवण चाडी नर्सिंग संगठन बीकानेर जिला सचिव इत्यादि ने बढ़ाया बच्चों व खिलाड़ियों का का हौसला बढ़ाया!

















