Bikaner Live

करीब 1500 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य लॉयंस क्लब का विशाल रक्तदान शिविर कल तैयारियां युद्ध स्तर पर
soni

बीकानेर। लॉयंस क्लब बीकानेर की ओर से चार फरवरी यानि कल एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करीब 1500 यूनिट रक्तदान का टारगेट रखा गया है। रक्त संग्रह पीबीएम हॉस्पिटल, एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर तथा स्वास्थिक ब्लड बैंक जयपुर टीम द्वारा किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष मनीष सोनी ने बताया कि सादुलगंज स्थित लॉयन क्लब परिसर में यह शिविर आयोजित होगा। रक्तदाताओं के लिए दूध, फल व भोजन की व्यवस्था की गई है। सोनी ने लोगों से अपील की है कि इस महादान का वे भी हिस्सा बने।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!