Bikaner Live

शौचालय में मिली नवजात बच्ची को आज हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार
soni

बीकानेर 2 दिन पहले शौचालय में मिली नवजात बच्ची को आज हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया मारवाड़ जन सेवा समिति के रमेश कुमार व्यास हरी किशन सिंह राजपुरोहित सोनू सिंह रामू गिरी और थाने के रामफूल मीणा और थाने के स्टाफ द्वारा पंचनामा किया।
पोस्टमार्टम किया गया ।

पीबीएम में मृत नवजात बच्ची  का संवेदनशील मामला सामने आया है। पीबीएम के प्रसाधन कॉम्प्लेक्स के टॉयलेट डब्ल्यूसी में एक नवजात बच्ची फंसी दिखी। उसे निकालने के लिए डब्ल्यूसी खोदना पड़ा। बच्ची को निकालकर बच्चा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर सदर पुलिस के एएसआई रामफूल मीणा मय टीम मौके पर पहुंचे।
सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि नवजात बच्ची के शरीर पर किसी तरह का कोई लेबल नहीं लगा था। वहीं जनाना में भी ऐसी किसी बच्ची का रिकॉर्ड नहीं है। प्रथमदृष्टया अज्ञात प्रसूता द्वारा वहां पर प्रसव करने का मामला लग रहा है। ऐसा भी संभव है कि अवैध संतान होने की वजह से नवजात को कोई टॉयलेट के डब्ल्यूसी में छोड़ गया हो। मामले की जांच चल‌ रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!