Bikaner Live

संजय वरुण अकादमी की दृश्य-श्रव्य संग्रहीकरण नियम निर्माण समिति के सदस्य मनोनीत…

बीकानेर
युवा साहित्यकार संजय आचार्य वरुण को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की दृश्य-श्रव्य संग्रहीकरण नियम निर्माण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ.दुलाराम सहारण ने 15 सदस्यीय समिति में संजय वरुण का मनोनयन किया है। समिति द्वारा प्रदेशभर के वरिष्ठ एवं युवा साहित्यकारों पर तथा साहित्य की विभिन्न विधाओं व विषयों पर कार्य करते हुए साहित्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ाने व आमजन को साहित्य से जोड़ने के लिए कार्य किए जाएंगे। संजय वरुण के मनोनयन पर साहित्यकार गिरीश पुरोहित, सुनील गज्जाणी, अजितराज, रमेश भोजक समीर, शायर इरशाद अजीज, क़ासिम बीकानेरी, असद अली असद, कवयित्री मोनिका गौड़, मनीषा आर्य सोनी सहित प्रदेश के अनेक साहित्यकारों ने प्रसन्नता जताई है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!