> पुलिस थाना नोखा की कार्यवाही । एक नकबजन शिवगिरी को किया गिरफतार ।
रात्रि के समय सूने मकानों की रैकी कर चोरी / नकबजनी करने वाली गैंग का
सदस्य है आरोपी शिवगिरी ।
आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पुछताछ जारी ।
आरोपी से चोरी की और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना ।
घटना का विवरण :- दिनांक 21.06.2022 को श्री देवकिशन पुत्र श्री छगनलाल उम्र 45 साल जाति सोनी निवासी वार्ड न 12 नोखा जैन चोक नोखा नोखा जिला बीकानेर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मैं दिनांक 19.04.22 को मेरे माता-पिता का ईलाज कराने के लिए जोधपुर गया था। दिनांक 20.06.22 को मुझे मेरे पडौसी मेघराज सोनी ने फोन कर बताया कि आपके घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा हैं व ताले टूटे हुए है तो इस पर मैं शाम को करीब 5.00 बजे नोखा आया तो देखा कि मेरे घर का धुरी मोडा खुला हुआ था, जिसके दोनों ताले टूटे हुए थे, फिर देखा तो अंदर की साल के ताले टूटे हुए थे व मेरे घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगद रूपये नहीं मिले जो कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से चोरी करके ले गये इस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री भोलाराम उनि के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर व सुश्री तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन तथा श्री सुनिल कुमार आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा श्री ईश्वरप्रसाद पु. नि. के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुए संदिग्ध, पूर्व में चोरी व नकबजनी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों से अनुसंधान कर, तकनीकी संसाधनों से चोरी की वारदात का खुलासा कर त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि के समय सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपी शिवगिरी पुत्र किसनलाल जाति पुरी उम्र 52 साल निवासी नत्थूसर गेट के बाहर बीकानेर पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण की घटना में बरामदगी हेतु अनुसंधान जारी हैं।
गिरफ्तार शुदा आरोपी शिवगिरी की जानकारी नोखा के नकबजन महावीर भार्गव व सुरेशसिंह उर्फ सूर्या से होने के कारण प्रकरण की घटना को अंजाम दिया गया। प्रकरण में आरोपी शिवगिरी का साथी सुरेशसिंह उर्फ सूर्या आले दर्जे का नकबजन हैं जिसके विरूद्ध पूर्व से चोरी व नकबजनी के 13 प्रकरण दर्ज हैं तथा आरोपी
महावीर भार्गव के विरूद्ध भी पूर्व से एनडीपीएस एक्ट, चोरी व मारपीट के 07 प्रकरण दर्ज हैं।
विशेष भूमिका :- उक्त वारदात के खुलासे में श्री भोलाराम उनि व कैलाश बिश्नोई कानि. पुलिस थाना नोखा की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण :-
1. शिवगिरी पुत्र किसनलाल जाति पुरी उम्र 52 साल निवासी नत्थूसर गेट के बाहर बीकानेर पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
पुलिस टीम :- श्री ईश्वर प्रसाद पुनि, भोलाराम उनि सौभाग्यसिंह सउनि, कैलाश बिश्नोई कानि, विजेन्द्र कानि, गणेशाराम डीआर, गणेश कानि पुलिस थाना नोखा, राजेश मोटसरा कानि पुलिस थाना नयाशहर, दीपक यादव हैड कानि साईबर सैल बीकानेर।














