Bikaner Live

स्कूटी से गिर गया चांदी के आईटमों का थैला


बीकानेर। शहर में रविवार की दोपरह गोस्वामी चौक से रवाना होकर जस्सूसर गेट की तरफ जा रहे स्कूटी सवार स्वर्णकार की स्कूटी से एक थैला बीच रास्ते में गिर गया। थैले में चांदी के करीब पचास हजार के आईटम हो जरूरी कागजात थे। ब्रह्मपुरी चौकर निवासी स्वर्णकार द्वारका प्रसाद सोनी ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दोपहर में करीब डेढ बजे वह अपनी स्कूटी पर गोस्वामी चौक में एक कारीगर की दुकान से चांदी के आईटम लेकर जस्सूसर गेट की तरफ जा रहा था। चांदी के आईटम थेले में डाले रखे थे और थैला स्कूटी के आगे लटका हुआ था,बीच रास्ते में थैला कहीं गिर गया। द्वारका प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ इनाम देने की घोषणा करते हुए कहा कि जो कोई भी मेरे गुम हुए चांदी के आईटमो के बारे में मेरे सैलफॉन नंबर 6375209359 सूचना देगा उसे इनाम के तौर पर ग्यारह हजार रूपये दिये जायेगें।
—-
*मेरे सहयोग के लिये प्लीज आगे ग्रुपों में सैण्ड करें…….द्वारका प्रसाद सोनी,ब्रह्मपुरी चौक बीकानेर*

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post