Bikaner Live

बीकानेर के हिमांशु ने जीता नेशनल गोल्ड मेडल…
आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप..

बीकानेर 28 फरवरी। बीकानेर के हिमांशु सारस्वत ने आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया है।
डिस्ट्रिक्ट क्वानकिडो एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट जोइंट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि चंडीगढ़ युनिवर्सिटी मोहाली पंजाब में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वानकिडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टांटिया विश्वविद्यालय के वाणिज्य छात्र हिमांशु सारस्वत ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गोल्ड मेडल जीतकर बीकानेर पधारने पर हिमांशु सारस्वत का महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में युनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री पुरण सिंह द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया वहीं वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट कोच धनंजय सारस्वत, राष्ट्रीय खिलाड़ी गायत्री चौधरी, नेशनल रेफरी राजेश साध, खुशी गहलोत, स्वरुप सिंह राजपूत, निकिता सैनी तथा अभिलाष मेघवाल द्वारा हिमांशु सारस्वत का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस स्वर्णिम उपलब्धि का श्रेय हिमांशु ने कोच ट्रेनर धनंजय सारस्वत एवं क्वानकिडो फैडरेशन ओफ इंडिया के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश ढुल सर को दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!