Bikaner Live

नकबजनी की वारदात में 7 माह से वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार



नकबजनी की वारदात के 7 माह से वांछित आरोपी संदीप व अनिल गिरफ्तार > आरोपी संदीप के विरुध पूर्व में लुट, डकैती, चोरी, नकबजनी आबकारी एक्ट, आर्मस 9 एक्ट सहित 22 प्रकरण व आरोपी अनिल के विरुध पूर्व से नकबजनी व मारपीट के तीन प्रकरण दर्ज है

• प्रकरण में एक आरोपी विरेन्द्रसिंह को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार पुलिस गिरफ्तार शुदा आरोपीगण से कर रही गहनता से पूछताछ

घटना का विवरण :- दिनांक 09.08.2022 को श्री श्यामसुन्दर पुत्र पुरखचन्द सोनी उम्र 50 साल निवासी हिमटसर नोखा पीएस नोखा जिला बीकानेर ने पुलिस थाना नोखा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि मेरी हिमटसर गांव में बालाजी ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दूकान है दिनांक 08.08.2022 की रात्री को मेरी दूकान के भाटर तोड कर दूकान में से चांदी गहने, सोने के गहने व तीन हजार रूपये नकद जो कि तीन अज्ञात शख्सो द्वारा मुंह पर गमछा बांध कर बीना नंबर की पीकअप गाडी से दूकान में स्थित काउण्टर जिसमें जेवरात व रूपये रखे थे को चुरा कर ले गये। वगैरा वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री गोविन्द सिंह सउनि के सुपुर्द किया गया।

प्रकरण की गंभीरता व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन व श्री सुनिल कुमार आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर व श्री भवानीसिंह इन्दा आरपीएस वृताधिकारी नोखा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा श्री ईश्वरप्रसाद पु. नि. के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में वांछित आरोपीगण की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में एक आरोपी विरेन्द्रसिंह पुत्र गुलाबसिंह जाति राजपूत उम्र 34 साल निवासी झेरली पुलस थाना पिलानी जिला झुंझुनु हाल चक 5 केजेडी पुलिस थाना खाजुवाला जिला बीकानेर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया था। प्रकरण में आरोपी संदीप

थ्रिपाली व अनिल झेरली करीब सात माह से वांछित चल रहे थे। जिनकी पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। आज पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की घटना में भाामिल आरोपी 1. संदीप पुत्र रमेश कुमार जाति जाट निवासी सुहागा की ढाणी थ्रिपाली पीएस हमीरवास जिला चुरु व 2. अनिल कुमार पुत्र महावीरप्रसाद जाति धाणका निवासी वार्ड नं. 08 झेरली पीएस पिलानी जिला झुन्झुनु को दस्तयाब कर गिरफतार किया गया। आरोपीगण से प्रकरण के माल मशरुका की बरामदगी हेतु पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। आरोपी संदीप कुमार थ्रिपाली आले दर्जे का नकबजन हैं जिसके विरूद्ध पूर्व से लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी आबकारी एक्ट आर्म्स एक्ट सहित 22 प्रकरण विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं तथा आरोपी अनिल कुमार झेरली के विरूद्ध पूर्व से नकबजनी के दो प्रकरण व मारपीट का एक प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण :- 1. संदीप पुत्र रमेश कुमार जाति जाट निवासी सुहागा की ढाणी थीरपाली पीएस हमीरवास

जिला चुरु,

2. अनिल कुमार पुत्र महावीरप्रसाद जाति धाणका निवासी वार्ड नं. 08 झेरली पीएस पिलानी

जिला झुन्झुनु

पुलिस टीम :- सर्व ईश्वर प्रसाद पुन, भोलाराम उनि, गोविन्दसिंह सउनि बलवानसिंह हैड कानि, कैलाश विश्नोई कानि, गणेश गुर्जर कानि, जितेन्द्र कानि, कृश्ण कुमार पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post