Bikaner Live

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव -मनमोहक प्रस्तुतियों से शाम पहुंची शबाब पर

बीकानेर, 3 मार्च। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम शुक्रवार शाम स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से खूब सजी। इन कलाकारों में नीतिश ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं गुलास हुसैन ने लोक संगीत का सुमधुर मुजाहिरा किया। इनके साथ ही ​अदिति शर्मा और झंकृति जैन के कथक नृत्यों ने कार्यक्रम को नई बुलंदियां प्रदान कीं।
इसके बाद कलाश्रेष्ठ फाउंडेशन की दो दर्जन से अधिक कलाकारों से सुसज्ज्ति वीरा सुधंधीरम की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। रोजाना की तरह आज भी विभिन्न लोक नृत्यों से सजी ‘सौरभ संस्कृति’ की जानदान प्रस्तुति ने दर्शकों में उमंग और उत्साह का संचार कर दिया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!