Bikaner Live

कृषि परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित..


बीकानेर, 3 मार्च। कृषि भवन परिसर शुक्रवार को कृषि परिवार का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) अमर सिंह गिल, रघुवर दयाल सुथार और सुभाष विश्नोई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक (मुख्यालय) भैराराम गोदारा ने की। होली मिलन समारोह में जिले के कृषि अधिकारी शामिल रहे। कृषि अधिकारी प्रदीप चौधरी ने गीत प्रस्तुत किए। लेखा अधिकारी अब्दुल शकूर ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी महेंद्र प्रताप बिश्नोई, सुरेंद्र मारू, राजूराम डोगीवाल, मानाराम जाखड़ ओमप्रकाश तर्ड, धन्नाराम, प्रेमाराम, मीनाक्षी, कविता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!