Bikaner Live

डॉ कल्ला ने जगन्नाथ मन्दिर में दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना ,रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ऊर्जा मंत्री कल्ला ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना
soni

डॉ कल्ला ने जगन्नाथ मन्दिर में दर्शन कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
बीकानेर, 14 जुलाई। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को पुरानी जेल रोड स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए। यहां आयोजित परम्परागत भोग उत्सव में भागीदारी निभाई तथा पूजा-आरती करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुजारी देवकिशन पांडे, देवाशीष पांडे, सुनील कुमार सोनी, महावीर चारण, अनिल सोनी, विनोद भोजक, सोनुराज आसुदानी, गोविन्द कच्छावा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रंगोलाई महादेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
ऊर्जा मंत्री कल्ला ने की सपत्नीक पूजा-अर्चना
बीकानेर, 14 जुलाई। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन नवचंडी गठन, धूपाधिवास, फलाधिवास,
जलाधिवास, मूर्ति परिक्रमा, पितृ स्थापना, प्रायश्चित हवन आदि आयोजित हुए। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प. पुरुषोत्तम व्यास ‘मीमांसक’ के आचार्यत्व में आयोजित हो रहा है। इसमें प. युगल नारायण रंगा, प. बलदेव दास रंगा, प. यगेश्वर व्यास, प. राजकुमार कल्ला, प. हरि नारायण व्यास, प. राकेश एवं प. राजेश व्यास सहित विभिन्न कर्मकांडी ब्राह्मण वैदिक मंत्रोचार के साथ भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम का समापन गुरुवार को होगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!