आपराधी रोहित गोदारा गैंग के सम्पर्क में थे > बीकानेर व आस पास क्षेत्र मे बड़ी वारदात करने की फिराक में थे।

चार आपराधी को दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिन्दा
कारतूस एक बोलेरो कैम्पर के साथ गिरफ्तार
श्री ओमप्रकाश पासवान महानिरीक्षक पुलिस रेन्ज बीकानेर तथा श्रीमती तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन में अपराधियों एवं गैंगस्टार के विरुद्ध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं श्री हरिशंकर प्रसाद (आईपीएस) एएसपी सिटी व श्रीमती शालिनी बजाव सीओ सदर के निकट नेतृत्व व सुपरविजन में पुलिस थाना बीछवाल थानाधिकारी श्री महेन्द्रदत्त पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा गुप्त सुचना आधार पर कार्यवाही करते हुये भारी मात्रा मे हथियार व कारतूस सहित चार आरोपीगण 01. गजेन्द्रसिंह उर्फ कोजूसिंह पुत्र चन्द्रसिंह जाति राजपुत राठौर उम्र 25 साल निवासी गांव कानासर जिला बीकानेर, 02. विरेन्द्रसिंह उर्फ रामदेव पुत्र श्री मोतीसिंह जाति राजपुत राठौर उम्र 19 साल निवासी बडी ढाणी कानासर जिला बीकानेर, 03 भंवरसिंह उर्फ सिकू उर्फ श्री किशोरसिंह जाति राजपुत राठौर उम्र 23 साल निवासी गाव कानासर जिला बीकानेर 04 तिलोकचन्द उर्फ पिंटू पुत्र श्री बाबुलाल जाति मेघवाल गर्ग उम्र 24 साल निवासी गांव कानासर जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणो के कब्जा से दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिन्दा कारतूस एक बोलेरो कैम्पर बरामद किये गये है।
दर्ज रहे कि उक्त कार्यवाही में श्री महेन्द्र दत्त शर्मा पु. नि. थानाधिकारी बीछवाल, श्री वेदपाल श्योराण पु.नि. थानाधिकारी नयाशहर, श्री संजय सिंह उ.नि. थानाधिकारी कोतवाली, श्री नवनीत उ.नि. थानाधिकारी गंगाशहर डीएसटी टीम व अन्य टीमो द्वारा कई दिनों से आसूचनाएं व छापेमारी की कार्यवाही के क्रम में गत रात्री में थानाधिकारी बीछवाल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर करणी औधोगिक क्षेत्र में बीकाजी सर्किल रोड, सपुर मार्केट बीकानेर से उक्त आरोपीगणो को दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिन्दा कारतूस एक बोलेरो कैम्पर सहित गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्यवाही में श्री महेन्द्र दत्त शर्मा पुनि: थानाधिकारी बीछवाल, श्री वेदपाल श्योराण पुनि. थानाधिकारी नया शहर श्री दीपक यादव हैडकानि एवं डीएसटी टीम का विशेष योगदान रहा है। उक्त हथियार दानाराम सियाग लूणकरणसर व अमरजीत विश्नोई द्वारा अपने गुर्गों के द्वारा उक्त आरोपीगण तक पहुचाये गये है। जिस सबन्ध मे प्रकरण संख्या 95 / 2023 धारा 3/25 (1-B)(A), 5/25 (6), 25 ( 8 ) आर्म्स एक्ट पुलिस थाना बीछवाल मे दर्ज कर अनुसंधान श्री वेदपाल श्योराण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर बीकानेर द्वारा किया जा रहा है। अन्य आपराधियो की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।
कार्यवाही करने वाली बीछवाल याना की टीम:-
1. श्री महेन्द्र दत्त शर्मा पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर
2. श्री सुभाष चन्द यादव सउनि पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर
3. श्री अमृतलाल कानि 879 पुलिस थाना बीद्रवाल बीकानेर 4. श्री रमेश कानि. 1785 पुलिस थाना बीछवान बीकानेर
5. श्री बिरजुसिंह डीआर 645 पुलिस थाना बीछवाल बीकानेर















