Bikaner Live

सारस्वत समाज बीकानेर द्वारा बीकानेर आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी का किया भव्य स्वागत, अभिनंदन…

प्रेस विज्ञप्ति

सारस्वत समाज बीकानेर द्वारा बीकानेर आगमन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी का किया भव्य स्वागत, अभिनंदन…

19 अप्रैल बीकानेर।आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को सारस्वत समाज बीकानेर द्वारा लोकप्रिय चित्तौड़गढ़ के सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बीकानेर आगमन पर सारस्वत समाज द्वारा दुपट्टा पहनाकर और अयोध्या के राम भगवान मंदिर का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
साथ ही केंद्रीय मंत्री बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुन राम मेघवाल जी को दुपट्टा पहनाकर मोमेन्टो भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर मनोज कुमार सारस्वत पूनरासर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जी हमारे सारस्वत समाज के गौरव रत्न है।
नए दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर सारस्वत समाज में अपार हर्ष और खुशी है।
अभिनंदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि परिवार और समाज भारतीय संस्कृति का आधार है। बीकानेर सारस्वत समाज के सभी हमारे भाइयों का बहुत-बहुत आभार और इस अभिनंदन से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
स्वागत के इस कार्यक्रम में सरस वेलफेयर के अध्यक्ष मनोज सारस्वत पूनरासर, सारस्वत महासभा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सारस्वत, जस्सूसर मंडल भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मदनलाल सारस्वत नारसीसर, टीकु राम ओझईया, बृजमोहन् सारस्वत राजेरा, हनुमान सारस्वत राजेरा, किशन सारस्वत गुसाईसर् बड़ा, दीनदयाल सारस्वत बींझासर तथा अशोक सारस्वत राजेरां सहित सारस्वत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!