Bikaner Live

विभिन्न संगठनों ने किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का स्वागत अभिनंदन…

बीकानेर 19 अप्रैल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के बीकानेर पधारने पर होटल पार्क पैराडाइज में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत अभिनंदन किया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बीकानेर शहर एवं देहात द्वारा सामुहिक रुप से स्वागत अभिनंदन किया गया।
शहर जिलाध्यक्ष सुशील पंचारिया व देहात जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी को भगवान परशुराम स्मृति प्रतिक चिन्ह देकर तथा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत अभिनंदन में संरक्षक श्रवण पालीवाल, किशन कुमार पांडे, राकेश औझा, रामकिशोर शर्मा, देवेन्द्र सारस्वत, एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, अक्षय पांडे, राजेन्द्र शर्मा, शिवकुमार आचार्य, विमल गौड़, धीरज पंचारिया, दिनेश जोशी, राजीव पंचारिया, शोभा सारस्वत तथा कुसुम शर्मा बांदनु उपस्थित हुए।
सारस्वत महासभा राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल सारस्वा हेमेरां प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सारस्वत प्रदेश प्रचार मंत्री राकेश कुमार ओझा, महिला प्रकोष्ठ कुसुम सारस्वत तथा शोभा सारस्वत द्वारा सी पी जोशी को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजस्थान राज्य खान एवं खनिज कर्मचारी संघ (भामसंघ) प्रदेशाध्यक्ष आर के औझा तथा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डी के सारस्वत द्वारा अंगवस्त्र एवं अभिनंदन पत्र सौंप कर स्वागत अभिनंदन किया गया ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!