Bikaner Live

राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ द्वारा सेवानिवृत्त हुए व्यक्तियों का सम्मान….

बीकानेर 20.04.23 राजस्थान स्टेट निजी सहायक संवर्ग संघ द्वारा सेवानिवृत्त हुए व्यक्तियों का सम्मान किया गया जिसके अंतर्गत मुकुंद लाल टीन्ना ,सेवानिवृत्त उपनिदेशक हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर तथा कृष्ण दत्त शर्मा सेवानिवृत्त वरिष्ठ निजी सचिव सिंचित क्षेत्र विकास इंदिरा गांधी नहर परियोजना बीकानेर को सम्मानित किया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास ने बताया कि संघ द्वारा राजकीय सेवा से निवृत्त होने वाले सभी साथियों का सम्मान किया जाता है। इसी कड़ी में आज इन सभी सम्मानित जनों का शॉल श्रीफल एवं दूरभाष निर्देशिका आदि भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संघ के संरक्षक विनोद शर्मा एवं आर एस किंग उपस्थित रहें।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!