Bikaner Live

घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के अभियुक्त
गिरफ्तार



पुलिस थाना नयाशहर की कार्यवाही

घर पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त गिरफतार प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत किशोर को किया निरूद्ध

पुलिस कर रही है आरोपीयों से गहनता से पूछताछ घटना:- प्रार्थी श्री स्वरूप शंकर पुरोहित ने दर्ज कराया की दिनांक 18.01.2023 रात्रि 10.45 पीएम मैं घर में था तभी अचानक देवकिशन टाक व तीन चार अन्य लड़कों ने मेरे घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया जिस पर प्रकरण दर्ज कर तफतीश श्री अशोक अदलान सउनि द्वारा शुरू की गई।

टीम व कार्यवाही :-

तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार प्रकरण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वेदपाल शिवराण पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी नयाशहर द्वारा श्री अशोक अदलान सउनि के नेतृत्व में टीम द्वारा फायरिंग के आरोपीगण 01. विष्ण बिश्नोई 02 मंयक दवडा को गिरफतार किया गया व एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया गया है। जिनसे अनुसंधान जारी है।

गिरफतार शुदा मुल्जिमः-

01. विष्णु बिश्नोई पुत्र श्री रामनिवास उर्फ मोतीराम जाति सियाग बिश्रोई उम्र 19 साल निवासी जम्भेश्वर नगर, भाटों का बास, पीएस नयाशहर बीकानेर

02. मयंक देवडा पुत्र श्री नारायण देवडा जाति माली देवडा उम्र 18 साल निवासी आदर्श शिक्षा निकेतन स्कूल के पास, विनायक कोलोनी, सुजानदेसर रोड, पीएस गंगाशहर बीकानेर कार्यवाही करने वाली टीम:-

1. श्री अशोक अदलान सउनि पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

2. श्री रामस्वरूप कानि 1150 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

3. श्री रामकिशन कानि 2085 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

4. श्री अमर सिंह कानि. 414 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post