Bikaner Live

प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने की अपील -विधायक सिद्धिकुमारी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर की चर्चा….
soni

विधायक सिद्धिकुमारी ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर की चर्चा साथ ही प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुनने की अपील की

बीकानेर पुर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धिकुमारी ने आज आकाशवाणी केंद्र बीकानेर में केंद्र सरकार की जनोपयोगी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भेंटवार्ता मे चर्चा की। उन्होंने उज्ज्वला योजना , स्टार्टपइंडिया , जनधन योजना, अटल पेंसन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करते हुवे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत रोजाना एक नये आयाम को छू रहा है। देश बदल रहा हैं, महिलाओं , बालिकाओं , युवाओं के लिए इन योजनाओं का निर्माण कर आम अवाम का जीवन स्तर सुधारने का काम किया जा रहा हैं। इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी ने आमजन से अपील करते हुऐ कहा कि प्रधानमंत्रीमोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को प्रसारित जा रहा है।इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी को उत्सव व त्यौहार के रूप में मानते हुऐ अवश्य सुने । इस अवसर पर आकाशवाणी केंद्र, बीकानेर के कार्यक्रम अधिकारी अमितसिंह, महेश्वर नारायण शर्मा सहित सभी स्टॉफ उपस्थित थे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!