बीकानेर, 8 मई। यूसीमास अबेकस संस्थान द्वारा अंर्तराष्ट्रीय ग्रेडिंग एग्जाम का आयोजन सोमवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित विजकिड्स संस्थान पर किया गया।
प्रतियोगिता में यूसीमास अबेकस के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्थान निदेशक विजयलक्ष्मी आचार्य ने बताया कि एग्जाम के लिए जयपुर से आए पर्यवेक्षक सुनील मनोचा ने विद्यार्थियों का मात्र 3 मिनट में गणितीय बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता की उत्तर पुस्तिकाएं मलेशिया स्थित यूसीमास अबेकस के मुख्य ऑफिस में जांची जाएंगी। उसके पश्चात परिणाम जारी किया जाएगा। आचार्य ने बताया यूसीमास अबेकस 5 से 13 साल के बच्चों के लिए अद्वितीय पाठ्यक्रम है। जिसके माध्यम से बच्चे पेन, पेंसिल और कैलकुलेटर के बिना ही गणित के सवाल का जवाब पलक झपकते ही दे देते हैं।















