Bikaner Live

ऑनलाईन सट्टा खाईवाली करते हुए 2 गिरफ्तार,01 करोड 90 लाख का हिसाव किताब बरामद


ऑन लाईन क्रिकेट मैच पर खाईवाली करते हुए 02 को किया गिरफ्तार।

‘ आरोपीयो से क्रिकेट सट्टा बुकी सामान दो लैपटॉप, 16 मोबाईल, एक दस लाईन पेटी,

एक डोगल, एक लैपटाप चार्जर, एक पेटी माइक, चार चार्जर मोबाइल, एक लाईट प्लेट, एक रिकॉर्डर जप्त किये गये।

आरोपीयो से 01 करोड 90 लाख का हिसाव किताब बरामद

तेजस्वनी गौतम आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर, के निर्देशानुसार व श्री दीपक शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर तथा श्री अरविन्द विश्नोई आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक वृत्त कोलायत के निकट सुपरविजन में दिनांक 07.05.2023 को थाना हाजा से श्री विरेन्द्र सिंह सउनि मय थाना हाजा स्टाफ व जिला हाजा की डीएसटी टीम को जरिये। खास मुखबीर ईतला मिली की कस्बा कोलायत में आईपीएल मैच के दौरान खाईवाली का काम चल रहा है, जिस पर श्री विरेन्द्र सिंह सउनि ने थानाधिकारी को ईतला से अवगत करवाकर सर्च वारंट चाहा, थानाधिकारी ने सर्च वारंट प्राप्त कर मौके पर उपस्थित आया जहाँ पर वार्ड नं. 10 कस्बा कोलायत के शिव माली के मकान पर पहुंचे कर मकान की तलाशी ली गई तो दुसरी मंजील पर बने कमरे में दो शख्स गद्दा पर बैठे दिखाई दिये जो दो लेपटॉप में कुछ लिख रहे है जो पुलिस को देखकर खड़े हो गये जिनको यथास्थिती में बैठे रहने की हिदायत की गई। शिव माली के मकान में बैठे दोनो • शक्सो को सर्च वारण्ट से अवगत करवाया जाकर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम जितेन्द्र किराडु पुत्र श्री मितेश कुमार किराडु उम्र 21 वर्ष निवासी किराडु की गली जस्सुसर गेट पुलिस थाना नवाशहर जिला बीकानेर बताया व दूसरे ने अपना नाम जुगल गहलोत पुत्र श्री गोपाल गहलोत उम्र 42 वर्ष निवासी रामदेव मंदीर के पास सुजानदेसर पुलिस थाना गंगाशहर जिला बीकानेर बताया। जो

आईपीएल हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच क्रिकेट मैच की ऑन लाईन सट्टे की खाईवाली कर रहे है। शख्सगण को क्रिकेट सट्टा बुकी चलाने बाबत लाईसेंस व परमिशन बाबत पुछा गया तो नहीं होना बताया, शक्सगणो ने बताया कि इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यमों से विभिन्न लोगो से सुचना आदान प्रदान कर क्रिकेट सट्टा की खाईवाली करते हैं। उक्त दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति -01. जितेन्द्र किराडु पुत्र श्री मितेस कुमार किराडु उम्र 21 वर्ष निवासी किराडु की गली

जस्सुसर गेट पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर 02 जुगल गहलोत पुत्र श्री गोपाल गहलोत उम्र 42 वर्ष निवासी रामदेव मंदीर के पास सुजानदेसर

पुलिस थाना गंगाशहर जिला बीकानेर

कार्यावाही आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो से क्रिकेट सट्टा बुकी सामान दो लैपटॉप, 16 मोबाईल, एक दस लाईन पेटी, एक डोगल, एक लैपटाप चार्जर, एक पेटी माइक, चार चार्जर मोबाइल, एक लाईट प्लेट, एक रिकॉर्डर एवं 3100 रुपये जप्त किये गये। दोनो लैपटॉप को चैक करने पर 01 करोड 90 लाख का हिसाब किताब मिला।

पुलिस टीम

1. बलवंत कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना कोलायत

2. श्री विरेन्द्र सिंह सउनि पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर 3. श्री रामस्वरुप कानि 802 पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

4. श्री बस्तीराम कानि 978 पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर 5. श्रीमति खम्मी मकानि 309पुलिस थाना कोलायत जिला बीकानेर

6. श्री रामकरण सिंह सउनि डीएसटी शाखा 7. श्री अब्दुल सत्तार हैडकानि 29 डीएसटी शाखा

8. श्री कानदान सान्धु हैडकानि 233 डीएसटी शाखा 9. श्री महावीर सिंह हैडकानि 250 डीएसटी शाखा

10 श्री लखविन्द्र सिंह कानि 1318 डीएसटी शाखा 11 श्री पुनम चन्द डीआर 696 डीएसटी शाखा

12 श्री दीपक का सैल

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post