Bikaner Live

अस्थाई जल मंदिर की शुरुआत

बीकानेर
आज विप्र सेना परिवार की ओर से अस्थाई जल मंदिर की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया ।

विप्र सेना परिवार संभाग प्रभारी पवन कुमार सारस्वत और नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि इस जल मंदिर की जस्सूसर गेट पर शुरुआत की गई है और भीषण गर्मी को देखते हुए आने वाले 2 माह तक 4-5 जगह पर और अस्थाई जल मंदिर बनाए जाएंगे ।

नमामी शंकर रंगा और मेघ सिंह भाटी के अनुसार इस अस्थाई जल मंदिर में रोजाना आमजन के लिए 20 पानी के कैंपर रखे जाएंगे ।

विप्र सेना परिवार संगठन मंत्री मुरली रंगा और जगदीश व्यास ने बताया कि हर साल मई-जून कि इस भीषण गर्मी में आमजन के लिए अस्थाई जल मंदिर की सेवा बीकानेर में विभिन्न स्थानों पर रहेगी जिससे कि आमजन को यह सुविधा मिलती रहे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!