फिरोती के लिये अपहरण करने वाला गिरफतार
पुलिस थाना बज्जू की कार्यवाही

आरोपी महाराष्ट्र व जोधपुर मे छिपकर काट रहा था फरारी श्री ओमप्रकाश पुलिस महानिरीक्षक रेंज बीकानेर तथा श्रीमति तेजस्वनी गौतम पुलिस अधीक्षक बीकानेर व दीपक कुमार अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण के निर्देशानुसार अरविन्द कुमार (RPS) वृताधिकारी कोलायत के निकट सुपरविजन में फिरोती के लिए अपहरण करने की वारदात को ट्रैस आउट कर मुल्जिमानों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में राकेश स्वामी उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू मय टीम का गठन किया गया। दिनांक 28.02.2023 को एक परिवाद श्री सुभाष निवासी बज्जू ने इस आश्य की दी कि दिनांक 27.02.2023 को पुनमचन्द उर्फ पीसी निवासी लोहावट, महेश झंवर निवासी रणजीतपुरा, महिपाल निवासी लोहावट, सुनिल पंवार निवासी जाम्भा, विकास विश्नोई निवासी जांभा ने रात्रि मे मेरा अपहरण कर मारपीट की गई व फिरोती मांगी गयी जिस पर मुकदमा नम्बर प्रकरणदर्ज कर अनुसंधान राकेश स्वामी उनि थानाधिकारी बज्जु द्वारा शुरु हुआ दौराने अनुसंधान थानाधिकारी बज्जू मय टीम द्वारा उक्त फिरोती के लिए अपहरण करने की घटना को ट्रैस आउट कर दिनांक 16.05.2023 को विक्रम उर्फ विकास उर्फ छुटिया पुत्र पेमाराम कड़वासरा जाति विश्नोई उम्र 20 साल निवासी जाम्भा की ढाणी शेराणीयो की ढाणी पुलि थाना जाम्भा जिला जोधपुर ग्रामीण को ओसिया जोधपुर से दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफतार कर पेश न्यायालय किया गया जिसका रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अनुसंधान जारी है व अन्य मुल्जिमानो की तलाश जारी है। मुल्जिम विक्रम उर्फ विकास उर्फ छुटिया पुलिस थाना छत्तरगढ के एनडीपीएस एक्ट व आम्स एक्ट के प्रकरण में भी वांछित है।
पुलिस टीम-
01. श्री राकेश स्वामी उनि थानाधिकारी
02. श्री श्रवणराम हैडकानि 42
03. श्री भागीरथ कानि 439
04. श्री रामकुमार कानि 1741
05. श्री मोडाराम कानि 1550
06. श्री महावीर कानि 2137














