Bikaner Live

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति में अखिलेश प्रताप सिंह को किया शामिल…

बीकानेर । केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के जनकल्याणकारी और सुशासन के कुल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा अनेक कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन किया जायेगा ।

भाजपा जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि अभियानों की श्रृंखला में सम्पूर्ण राज्य में आयोजित होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलनों हेतु प्रदेश भाजपा की ओर से गठित राज्य स्तरीय समिति में शहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और हनुमानगढ़ जिला संगठन प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया है।

नव गठित राज्य स्तरीय समिति के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी जून माह में राज्य के प्रत्येक जिले और विधानसभाओं में प्रबुद्धजन सम्मेलनों का आयोजन करवाया जाएगा जिनमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग के मध्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों की चर्चा और प्रचार प्रसार किया जाएगा ।

Author picture

खबर

http://

Related Post