
बीकानेर 11जुलाई 2023 छोटीकाशी बीकानेर सावन मास और उस पर अधिक मास के पावन पर्व पर गीता के ज्ञान की बहार भागवत आचार्य श्री राजेंद्र जोशी के मुख से भागवत कथा का आयोजन शिव मंदिर जय नारायण व्यास कॉलोनी के प्रांगण में दिनांक 18 जुलाई से 24 जुलाई तक का आयोजन किया गया है 17 जुलाई को प्रातः 9:00 दुर्गा मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी कलश यात्रा में अधिक से अधिक महिलाएं भाग ले और उसके बाद 18 जुलाई से 24 जुलाई तक दोपहर 4:00 से शाम 7:00 बजे तक कथा वाचन का समय रहेगा
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 18 जुलाई से 24 जुलाई तक आचार्य श्री राजेंद्र जोशी के मुख से होगी आयोजक संरक्षक श्री मनमोहन व्यास जी ने बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य मानव चेतना जागृति प्रन्यास के द्वारा यह है की मुख्य रूप से बेजुबान जीव जंतुओं पशु पक्षी का भली-भांति कल्याण हो उनकी सेवा हो उनका रक्षा हो और सनातन धर्म का अभ्युदय हो
आयोजन सहायक भक्त मंडली में मीरा शाखा बीकानेर की ओर से शशि। चुग डॉ दीप्ति वाहल रितु,मित्तल ,हेमा सिंह, छवी गुप्ता, एवं सभी सदस्य मीरा शाखा भाग ले रहे हैं व्यास कॉलोनी से गौरी शंकर मोदी श्री लीलाधर श्री अरविंद शर्मा श्री पूसाराम बिश्नोई श्री जुगल श्रीमाली कथा श्रवण हेतु श्रद्धालु भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पधारे ऐसा निवेदन श्री ओम प्रकाश कपूर श्री विजय कपूर पत्रकार द्वारा जय नारायण व्यास कॉलोनी के निवासियों से किया गया है















