Bikaner Live

मुस्कुरा के हमको लूंटा आपने -2-संगीत संध्या कार्यक्रम 22 जुलाई को स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित होगा…

बीकानेर।श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा 22 जुलाई की शाम को स्थानीय टाउन हॉल में पार्श्वगायक मुकेश की जयंती पर मुस्कुरा के हमको मुस्कुरा के हमको लूंटा आपने 2 फिल्म संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष मेघराज नागल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यक्रम दिल्ली से विशेष तौर पर बुलाई गई प्लेबैक सिंगर श्रीमती बीना चौहान, सहित बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों द्वारा मुकेश व अन्य हिंदी फिल्मों के पार्श्वगायकों के उनके सदाबहार फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन नीतू आचार्य एवं लक्ष्मी भाटी करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार दिपीका प्रजापत , भावना सारस्वत,उदय सिंह,के.के, सोनी,चांद रतन सोनी, ओलिवर नानक, प्रेमरतन स्वामी,ओपी आनंद स्वामी, सुनील नांगल, रामकिशोर यादव सहित अनेक कलाकार अपने गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post