
12 जुलाई 2023 बीकानेर/पहलवान एवं फिल्मी एक्टर दारासिंह जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आप पार्टी एवं अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के बैनर तले पुगल फांटा के पास यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने बताया कि दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर कई युवकों ने नशा नहीं करने की कसम खाई। राह चलते कई युवा दारा सिंह जी के इस कार्यक्रम को देखकर रुके और उन्होंने तस्वीर से ही प्रेरणा लेकर कसम खाई कि हम दारा सिंह तो नहीं बनेंगे लेकिन नशे से दूर रहेंगे और अपने शरीर को स्वस्थ रखकर परिवार एवं देश की सेवा करेंगे। संपत लाल तंवर पहलवान महावीर कुमार सहदेव पुनसा महाराज एवं अन्य विशिष्ट लोगों ने दारा सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी गणमान्य ने अपने उद्बोधन में पुण्यतिथि पर नशा छोड़ने की अपील की।













