Bikaner Live

48 खेलो की सूची से 27 खेल नहीं जा रहे सोपा ज्ञापन

राज्य सरकार द्वारा संचालित 48 खेलो के आयोजन के सबंध में।

बीकानेर नगर निगम उपमहापौर राजेन्द्र पंवार के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार से मिला। उपमहापौर गजेन्द्र सिंह पंवार ने निदेशक महोदय को अवगत करवाया कि राज्य में हर साल 48 स्कूल खेलो का आयोजन किया जाता है। इस चालू सत्र 23-24 मे 21 खेलो के प्रस्ताव ही मांगे गये है। जो पूर्णतया अनुचित है। एक तरफ सरकार खेलो को बढ़ावा दे रहे है। मुख्यमंत्री महोदय खेलों को गांव गांव तक आयोजन करवार रहे है, जिसका जीता जागता उदाहरण राजीव गांधी खेल, दूसरी तरफ हैं कि जो खेल खेले जा रहे है उनमें में भी कटौति कर रहे है। भाजपा नेता जी पी व्यास ने निदेशक महोदय को बताया कि एस जी एफ आई स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इण्डिया में हर साल सभी खेलो की एक लाख फीस दी जाती हैं तो फिर सभी खेल क्यो नही ?

श्री व्यास ने 21+27 यानि 48 खेलो की सूची भी सौपी जो 27 खेल नहीं हो रहे हैं। उनक सूची अलग से सौपी गई। सभी सवालो को सुनने के बाद सरल हृद्रय व्यक्तित्व के धनी निदेशक महोदय ने उपमहापौर सहाब को कहा कि हम सभी 48 खेलो का आयोजन करवायेंगे और राज्य के सभी खिलाडियो को जिन जिन खेलो मे भाग लेते उनका हम मिलता रहेगा।

निदेशक महोदय ने कहा कि राज्य में पूर्व में खेलो चल रहा हैं वही होगा। शिष्ट मंडल में मिलने वालो में जे. पी. व्यास, पुखराज सोनी, प्रदीप उपाध्याय पार्षद, अनुप गहलोत पार्षद, शिव शंकर सोनी, ओम प्रकाश लखेसर पार्षद विकास सियाग, आदि मौजूद थे। उपमहापौर महोदय ने कहा कि एक ही आग्रह हमे अपने हमारी बात मानकर समस्त राज्य के खिलाड़ी के हितो का अध्यन रखा। उसके लिए समस्त राज्य की जनता की तरफ से सादर धन्यवाद

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!