
> चैन स्नेचिंग के अभियुक्तो को किया गया गिरफतार
> प्रकरण दर्ज होने के मात्र 12 घण्टो मे किया दस्तयाब
> पुलिस कर रही है आरोपीयों से गहनता से पूछताछ
घटना:- दिनांक 09.07.2023 को परिवादीया ने दर्ज कराया कि मैं शॉपिंग के लिये हेम कलाणी सर्किल पर आई थी पिछे से 02 नकाबपोश बाईक सवार आये व मेरे गले में पहनी चैन छिनकर ले गये जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्री भानीराम सउनि के द्वारा शुरू किया गया ।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए श्रीमती तेजस्वनी गौतम जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर व श्री ओमप्रकाश आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन में श्रीमती शालिनी बजाज वृत्ताधिकारी वृत सदर के निकट सुपरविजन में श्री महावीरप्रसाद पुनि थानाधिकारी जेएनवीसी के नेतृत्व में श्री भानीराम सउनि मय थाना स्टाफ की एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरो की रिकॉर्डिंग देखकर सदिग्ध लोगों से पुछताछ की गई, घटनास्थल के आस पास सदिग्ध लोगो के मोबाईल नम्बरो कि डिटेल प्राप्त कर अनुसंधान किया जाकर आरोपी रहमान पठान पुत्र मुस्ताक भाटी जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी रोशनी घर चौराहा खरनाड़ा मोहल्ला पीएस सदर बीकानेर व मुसरत खां पुत्र श्री जाकिर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी मोहर्म चौकी के पास पीएस कोटगेट जिला बीकानेर को दस्तयाब कर अनुसंधान किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व छिनी गई चैन बरामद कि गई । मुल्जिमों से अन्य चोरीयो मे सलिप्ता के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है ।
तरीका ए वारदातः आरोपी बाईक पर सवार होकर बाजार व भिड़ भाड़ वाले स्थानों पर घुमते रहते हैं तथा गले में सोने कि चैन / किमती धातु गले में पहनी अकेली महिला को देखकर उस पर नजर रखते है तथा मौका मिलते ही महिला के पिछे से आकर गली मे पहनी चैन / महंगी वस्तु छिनकर ले जाते है ।
कार्यवाही करने वाली टीम:-
1. श्री भानीराम सउनि पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर 2. श्री रोहीताश हैडकानि 22 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
3. श्री सत्यपाल कानि 799 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर 4. श्री राकेश कानि 501 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
5. श्री कपिल कानि 1185 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर 6. श्री हनुमानाराम कानि 1155 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर
7. श्री राकेश कानि 818 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर












