घर-घर औषधि योजना’
’राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर जुड़े उच्च शिक्षा मंत्री’
हमारे जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी
प्राण वायु ऑक्सीजन देते हैं पेड़
जिला स्तरीय 72 वें वन महोत्सव व घर-घर औषधि योजना का हुआ शुभारंभ
बीकानेर, 01 अगस्त। स्थानीय डूंगर महाविद्यालय के प्रांगण में वन विभाग, जिला प्रशासन एवं डूंगर महाविद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 72 वां वन महोत्सव आयोजित किया गया। आज ही से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में 72 वां वन महोत्सव की और घर-घर औषधि योजना का शुभारंभ किया।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की स्वस्थ राजस्थान-हरित राजस्थान संकल्पना को साकार करने की दिशा में औषधीय पौधों का वितरण करने की शुरूआत हुई है। राज्य में आने वाले समय में 1 करोड़ 30 लाख परिवारों को औषधि पौधों का निःशुल्क वितरण होगा। पौध वितरण की सभी व्यवस्थाएं की गई। उन्होंने कहा कि घर-घर औषधि योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक घरों तक तुलसी, कालमेघ, अश्वगंधा और गिलोय के पौधे पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पौधों को अपने घरों में उगाकर आमजन अपनी तथा अपने परिवार की रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भावना के अनुसार औषधीय पौधों का रोपण कर भली प्रकार संभाल की जाए।
भाटी ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में कितना महत्व है, यह हमारे पूर्वज भलिभांति समझते थे और उन्होंने बड़े वृक्ष के लगाने के साथ ही औषधीय पौधों को भी लगाया। औषधि जड़ी-बुटी से उपचार करने की हमारी परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राण वायु आक्सीजन देते है। उन्हांेने कहा कि आज जो पौधे लगे है, उनकी सार संभाल कर, बड़ा किया जाए। उन्होंने कहा कि डूंगर कॉलेज में सघन वृक्षारोपण कर, हराभरा किया जाए। उन्होंने कॉलेज स्टॉफ से उम्मीद जताई की यह कॉलेज हरियाली के मामले में सभी महाविद्यालयों के लिए नज़ीर बने।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि इस योजना में इस वर्ष राज्य के 50 प्रतिशत परिवारों को 4 औषधीय प्रजातियां तुलसी गिलोय अश्वगंधा एवं कालमेघ के दो दो पौधों की किट बनाकर घर-घर वितरित की जाएगी। शेष 50 प्रतिशत परिवारों को अगले वर्ष निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। योजना में 5 वर्ष में प्रत्येक परिवार को कुल 24 औषधीय पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे।
डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि पूरे महाविद्यालय में लगभग 11000 वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अभी तक लगभग 1500 वृक्ष लगाये चुके हैं। उन्होनें कहा कि प्रति सप्ताह महाविद्यालय में 250 वृक्षारोपण निरंतर जारी है।
महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने पौधारोपण उपरांत पौधों को बच्चों की तरह संभाल कर पालने का आह्वान किया। मुख्य वन संरक्षक बीकानेर श्री राजेश जैन ने योजना का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
इससे पहले उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मोटाराम मेघवाल, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर, जिला कलक्टर नमित मेहता, मुख्य वन संरक्षक राजेश जैन, डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य जी पी सिंह एवं जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं वन अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में औषधीय पादपों का वृक्षारोपण किया। एनएसएस एवं स्काउट गाइड के कैडेट्स, डूंगर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा पौधारोपण में उत्साह पूर्वक भाग लिया। मण्डल वन अधिकारी ई रंगास्वामी ने आभार व्यक्त किया। डीएफओ वीरेन्द्र जोरा ने औषधि योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में औषधीय पौधों की किट प्रदान की गई।
औषधीय पौध वितरण के वाहन को दिखाई हरी झण्डी-उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख मोटाराम मेघवाल, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर, जिला कलक्टर नमित मेहता, मुख्य वन संरक्षक राजेश जैन द्वारा घर-घर औषधि योजना में निशुल्क वितरण किए जाने वाले पौधों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इनकी रही उपस्थिति-इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, आयुक्त निगम ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश शर्मा, उपायुक्त निगम पंकज शर्मा, प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा डॉ.राकेश हर्ष, एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ. नरेन्द्र कुमार, रोवर लीडर श्री सुशील यादव, डॉ. श्याम सुन्दर ज्याणी, डॉ. एस.एन.जाटोलिया, रूक्टा महामंत्री डॉ. विजय ऐरी, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भगवाना राम बिश्नोई, डॉ. संदीप यादव एवं डॉ. अविनाश जोधा आदि उपस्थित रहे।
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस मनाया
बीकानेर, 01 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर द्वारा रविवार को विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को राजस्थान के मानद स्टेट कमिश्नर एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर ए एच गोरी ने स्कार्फ पहनाया।
सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि स्काउट गाइड संगठन एक विश्वव्यापी संगठन है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1 अगस्त को विश्व स्काउट स्काउट दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्कार्फ से जुड़ी विश्व बंधुत्व की भावना के बारे में जानकारी दी। साथ ही महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला प्रमुख मोडाराम, जिला कलक्टर नमित मेहता को भी स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया गया।
उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन सदैव समाजसेवी गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता है। कोरोना काल में भी स्काउट गाइड संगठन ने अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया है। सी ओ स्काउट जसवंतसिंह राजपुरोहित, सी ओ गाइड ज्योति रानी महात्मा, स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी, डूंगर कॉलेज के रोवर लीडर सुशील कुमार यादव एवं रोवर रेंजर उपस्थित रहे।
—–
घर-घर औषधि योजना’
’राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर जुड़े उच्च शिक्षा मंत्री’

बीकानेर, 01 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने घर-घर औषधि योजना और 72 वें वन महोत्सव का रविवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में राजीव गांधी सेवा केंद्र से उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल, जिला कलेक्टर नमित मेहता, संभागीय मुख्य वन संरक्षक राजेश कुमार जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, उप वन संरक्षक रंगास्वामी ई, डीएफओ वीरेंद्र सिंह जोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. चाहर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
रक्तदान किसी को नई जिन्दगी दे सकता है-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी
बीकानेर, 01 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को पीबीएम अस्पताल में गुढ़ा के पूर्व सरपंच भूरसिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया और युवा रक्तदाता के इस पुतीन समर्पण की सराहना की।
भाटी ने कहा कि हमारा रक्तदान किसी को एक नई जिंदगी दे सकती है। इस बात को बहुत कम लोग है जो समझ सकते हैं। आजकल लोग अब धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं, परंतु पहले लोग किसी अजनबी को अपना रक्तदान नहीं करते थे। रक्तदान का महत्व तब पता चलता है जब कोई अपना तकलीफ में हो। अगर हमारे एक रक्तदान से किसी अनजान की अनमोल जिंदगी को बचाया जा सकता है तो इससे बड़ा पुण्य और नहीं हो सकता। इस अवसर पर मंत्री भाटी ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.परमेन्द्र सिरोही और ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. देवराज आर्य ने ब्लड बैंक में ब्लड की जांच, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी दी। डॉ.आर्य ने बताया कि पीबीएम में प्रतिदिन 100 यूनिट रोगियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुढ़ा शैतान सिंह ने रक्तदान शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर बज्जू के सरपंच मोहनराम उपस्थित थे। शिविर में सांखला बस्ती कोलायत व गुढ़ा के युवाओं ने 76 यूनिट रक्तदान किया।
रोगियों के हाल जानने पीबीएम अस्पताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री
बीकानेर, 01 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को पीबीएम के हल्दीराम अस्पताल में भर्ती पत्रकार जयनारायण बिस्सा की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मौजूद पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही से बिस्सा को दिए जा रहे उपचार के बारे मंे जानकारी ली और निर्देश दिए रोगी के लिए चिकित्सालय से दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आईसीयू में भती रोगी की पूछी कुशलक्षेम- उच्च शिक्षा मंत्री ने पीबीएम अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती प्रेमा राम के स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से ली। बज्जू सरपंच मोहन राम ने रोगी प्रेमा राम के भर्ती होने से लेकर अब तक हुए उपचार के बारे में उन्हंें जानकारी दी।
भाटी ने सुने अभाव अभियोग
अधिकारियों को दूरभाष पर समस्या समाधान करने के दिए निर्देश
बीकानेर, 1 अगस्त। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को सर्किट हाउस में आमजन के अभाव-अभियोग सुने और दूरभाष पर अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कोलायत और बीकानरे शहर से बड़ी संख्या में आमजन अपनी परिवेदना लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के पास पहुंचे। मंत्री भाटी जो आमजन की समस्याओं का समाधान के प्रति संवेदनशील रखते है, बड़े धैर्य के साथ उनसे जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान समस्याओं को जाना और जो समस्याएं तत्काल निस्तारित होने वाली थी, उसके लिए संबंधित विभाग को उन्होंने निर्देशित किया। साथ ही जो समस्याएं राज्य स्तर पर हल होनी है, उसे राज्य सरकार को भिजवाने का भरोसा दिलाया।













