Bikaner Live

टीचर्स नहीं रहेंगे दूसरे विभागों में, माध्यमिक शिक्षा निदेशक का सख्त आदेश

बीकानेर सरकारी स्कूल्स के जो टीचर्स अन्य विभागों में डेपुटेशन पर चल रहे हैं, उन्हें तुरंत संबंधित स्कूल में ज्वाइन करना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। राज्यभर में सैकड़ों की संख्या में टीचर्स अन्य विभागों में काम कर रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल्स में पढ़ाने के लिए टीचर्स नहीं है।

निदेशालय की ओर से जारी आदेश में सख्ती के साथ कहा गया है कि प्रदेश के किसी भी विभाग में शिक्षा विभाग के टीचर प्रतिनियुक्ति पर है तो बिना किसी कार्यमुक्ति आदेश के वापस अपने विभाग में लौट जायें। अगर कोई टीचर इस आदेश के बाद भी संबंधित स्कूल में नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन टीचर्स को अब 31 जुलाई तक अपने मूल स्कूल में ज्वाइन करना होगा। इस तारीख तक मूल स्कूल नहीं पहुंचने वाले टीचर्स पर नियुक्ति अधिकारी सीधे कार्रवाई करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!