Bikaner Live

आवंटन सलाहकार समिति की बैठक हुई संपन्न
238 प्रकरणों का हुआ निस्तारण


बीकानेर, 27 जुलाई। उपखंड अधिकारी बज्जू हरि सिंह शेखावत की अध्यक्षता में गुरुवार को बज्जू उपखंड कार्यालय में आवंटन सलाहकार समिति की बैठक हुई।
बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, बज्जू प्रधान पप्पू देवी तेतरवाल, तहसीलदार रमण दान सहित संबंधित 8 ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए।
उपखंड अधिकारी शेखावत ने बताया कि बैठक में उपनिवेशन विभाग के नियम 1975 के तहत विभिन्न श्रेणी के 238 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इन प्रकरणों में अस्थाई पट्टा धारकों को पुख्ता आवंटन, पिछले 20 से 30 सालों के कब्जा धारियों की भूमि का नियमन और भूमिहीन के प्रकरण शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकरणों की गहनता से जांच करने के बाद समिति ने आवंटन योग्य माने जाने वाले प्रकरणों का निस्तारण किया है। इस दौरान उपखंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!