Bikaner Live

विद्यार्थियों को दी वोटर हेल्पलाइन ऐप की जानकारी



बीकानेर, 27 जुलाई। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन ऐप, ईवीएम, वीवीपैट के बारे में बताया गया।
विद्यार्थियों ने वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड किया और मतदाता पंजीकरण में इसके महत्त्व के बारे में जाना। विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने परिचितों और परिजनों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। गुरुवार को रमेश इंग्लिश स्कूल, वैलियंट पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, आयुष शिक्षण संस्थान में जागरूकता की गतिविधियां हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली को जाना समझा। कई विद्यार्थियों मॉक पोंलिग के दौरान वीवीपैट से मिलान किया। इस दौरान 167 विद्यार्थियों ने मॉक पॉल किया। इस दौरान शिक्षण संस्थान प्रमुखों ने प्रार्थना सभा एवं विशेष अवसरों पर मतदाता जागरूकता से जुड़ी जानकारियों को विद्यार्थियों के साथ साझा करने का भरोसा जताया। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार प्रातः 8 बजे कोटगेट तथा 8:30 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल पर निर्माण श्रमिकों को मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने एवं मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!