Bikaner Live

एनसीसी कैडेट्स ने शहीद मेजर थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं नेवी विंग प्रशिक्षक की मांग

बीकानेर में आज शहीद मेजर थॉमस सीनियर सेकंडरी स्कूल के एन सी सी केडिट्स ने स्कूल में नेवी विंग में प्रशिक्षक लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।इन छात्रों का कहना है की हमारे स्कूल में पिछले छ माह से यह पद खाली है जिससे हमारा अभ्यास नहीं हो रहा है और अगले सप्ताह एनसीसी कैंप है जिससे हम वंचित हो जायेंगे और जो टीचर हमे प्रशिक्षण करवाने में लगे है उनमें प्रशिक्षण नही होने से हमारी मेहनत खराब हो रही है। अगले महीने होने वाली ए सर्टिफिकेट परीक्षा में भी हम असफल होगे सीघर प्रशिक्षक की नियुक्ति कर हमे राहत दी जाए ।प्रदर्शन करने पर हमे शाला प्रशासन द्वारा धमकाया जा रहे की प्रदर्शन किया तो तुम्हारी टीसी काट देंगे हमे हमारी मांग उठने का हक तो मिलना ही चाहिए।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!