Bikaner Live

अन्तरराष्ट्रीय श्रेष्ठ लघुकथा रत्न सम्मान बीकानेर के रवि पुरोहित को


14 लघुकथाकारों को किया जाएगा सम्मानित। जनवरी 2024 मे होगा आयोजन।
—————————————-


बीकानेर। नारी अभिव्यक्ति मंच ‘पहचान’, फरीदाबाद द्वारा बीकानेर के वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित सहित 14 लघुकथाकारों को शकुन्तला कपूर स्मृति श्रेष्ठ लघुकथा सम्मान से जनवरी 2024 में समादृत किया जाएगा। संस्थान की अध्यक्ष कमल कपूर ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाले लघुकथा संकलन हेतु लघुकथाएं आमंत्रित की गई थी, जिसमें 225 लघुकथाकारों की रचनाएं विचारार्थ प्राप्त हुई थी। इन लघुकथाओं में से बीकानेर के लघुकथाकार रवि पुरोहित के साथ डॉ. अखिलेश पालरिया, अनघा जोगलेकर, डॉ. उपमा शर्मा, आचार्य नीरज शास्त्री, प्रीति मिश्रा, मधु जैन, राधेश्याम भारतीय, राममूरत राही, डॉ. रश्मि बजाज, वंदना रानी दयाल, विमला नागला, डॉ. संध्या तिवारी, सृष्टि सिन्हा सहित 14 लघुकथाकारों का चयन अन्तरराष्ट्रीय श्रेष्ठ लघुकथा रत्न सम्मान के लिए किया गया है। उपाध्यक्ष डॉ. अंजु दुआ ‘जैमिनी’ ने बताया कि जनवरी, 2024 में आयोज्य भव्य समारोह में ‘तपती पगडंडियों के पथिक’ पुस्तक का लोकार्पण व चयनित लघुकथाकारों का सम्मान किया जाएगा। समादृत प्रत्येक लघुकथाकार को तिल-फूल राशि, प्रशस्ति-पत्र, शुभ्र मोती माला व किताब कलम के स्मृति चिह्न अर्पित किये जायेंगे।
साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, रोटरी क्लब, हिन्दी साहित्य संसद, चूरू, महेन्द्र जाजोदिया पुरस्कार, दिल्ली सहित देश-प्रदेश की अनेक संस्थाओं से सम्मानित-पुरष्कृत रवि पुरोहित पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर की अनेक प्रतियोगिताओं के विजेता रहे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post