Bikaner Live

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सामाजिक समानताओं से वंचित बच्चों को शिक्षा के पथ की ओर अग्रसर करने का सराहनीय कार्य – यूथ अगेंस्ट इलिटरेसी

बीकानेर जहां वर्तमान में आजकल की पीढ़ी अपना अधिकतर समय मोबाइल और सोशल मीडिया साइट्स पर बिताती है वही बीकानेर के कुछ युवा इस भ्रम को तोडते हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले सामाजिक समानताओं से वंचित बच्चों को शिक्षा के पथ की ओर अग्रसर कर रहे हैं। इस सामाजिक कार्य की शुरुआत बीकानेर के इन युवाओं द्वारा करीब 2 वर्ष पूर्व YAI नामक संस्था के रूप में की गई। YAI जिसका पूरा नाम Youth Against Illiteracy है अर्थात युवा जो असाक्षरता के खिलाफ है। वर्तमान में यह संस्था बीकानेर के चार स्थानों पर निरंतर कार्य कर रही हैं, जिनमें
सागर रोड़
पवनपुरी
जेल रोड़
मुक्ता प्रसाद
शामिल हैं। गत 2 वर्षों में संस्था के अथक प्रयासों से 40+ से अधिक बच्चे विद्यालयों में निरंतर अध्ययनरत हैं । इस संस्था के अंतर्गत वर्तमान में 50 से अधिक स्वयं सेवी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। ज्ञात रहें कि यह संस्था किसी भी तरह की “आर्थिक मदद” स्वीकार नहीं करती हैं। संस्था के द्वारा सिर्फ बच्चों के काम में आने वाली वस्तुएं ही मदद के रूप में स्वीकार की जाती हैं
समाज के अत्यंत निर्धन बच्चो के लिए निमलिखित वस्तुएं बहुत काम के हो सकती है जैसे
1 8 से 14 साल के बच्चों के लिए घर में काम ना आने वाले जूते चप्पल इत्यादि
2 मेल फीमेल बच्चों के लिए कपड़े इत्यादि
3 घर मे रखी हुई अतिरिक्त खानें पीने की वस्तु
4 पेन, पेंसिल, कॉपी, रबर, शॉपनर इत्यादि
5 विशेष दिन,26 जनवरी,15अगस्त, आखातीज, योगा दिवस इत्यादि इन्हे ट्रांसपोर्ट उपलब्ध करवा कर उनके साथ खुश रहना।
6 बच्चों के बैठने के लिए दरियां

यदि आप भी संस्था से स्वयं सेवी के रुप में जुड़ना चाहते हैं या आप बच्चो के लिए किसी भी तरह से सहायता करना चाहते है तो संपर्क सूत्र निम्न प्रकार हैं –
विवेक सहगल-9414000228
यश बिनावरा – 7014647673
हिमांशु गहलोत – 8385852050
Instagram = yai_bkn

आपके आज के कीमती समय में से निकाले गए कुछ पल बच्चों के कल के उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगे।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!