Bikaner Live

रक्तदान शिविर 15 अगस्त को, 500 प्लस यूनिट का टारगेट



बीकानेर। 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्र सेवा हेतु श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर एवम लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15 अगस्त सुबह विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लॉयंस क्लब, सार्दुलगंज बीकानेर में रखा गया है। दोनो संस्थान के अध्यक्ष मनीष सोनी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से 4 बजे तक जारी रहेगा। शिविर समापन के पश्चात एकत्रित हुए रक्त को ब्लड बैंक पीबीएम हॉस्पिटल में जमा करवाया जायेगा। इस रक्तदान शिविर को अंतिम रूप देने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मेघराज मौसूण, जीतू सोनी बीकानेरी, राजेश सोनी,श्रवण सोनी,राजेश कुंदन,श्याम शहरी,कैलाश सोनी सहित तमाम कार्यकर्ता रक्तदाताओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने में लगे हुए है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!